February 27, 2026
गोपालपुर में राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने दिया इस्तीफा, संगठन में बढ़ी हलचल || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ने की घोषणा की, जिसके बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रमोद चौबे पिछले करीब 25 वर्षों से राजद से जुड़े रहे हैं और पार्टी के सक्रिय एवं जमीनी नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उन्होंने चार बार गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस्तीफे के संबंध में उन्होंने बताया कि निजी कार्यों और बढ़ती व्यस्तताओं के कारण वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन पहले की […]