Tag Archives: sanhaula mein

सन्हौला के पोठिया गांव में हादसा: तीन दिन बाद नदी से मिला युवक का शव, मौत से गांव में मातम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के पोठिया गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव के बनवारी राय के लगभग 20 से 22 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार राय का शव आज सुबह (5 अक्टूबर) गेरुआ नदी के किनारे पुल के नीचे बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय 3 अक्टूबर को अपने दो दोस्तों के साथ झारखंड गया था। लौटते समय तीनों ने गेरुआ नदी पार करने का प्रयास किया। उस समय नदी में तेज बहाव और जलस्तर काफी ऊँचा था। बताया जा रहा है कि अरुण के दोनों साथी किसी तरह सुरक्षित नदी पार कर गए, लेकिन अरुण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद से ही परिजनों ने […]

सन्हौला में प्रतिमा अनावरण एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम की तैयारी का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित अरार धोआवे पंचायत के श्रीचंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परिसर में 25 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मैदान में स्टॉल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और […]

Noimg

सन्हौला में बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : सन्हौला क्षेत्र में बाढ़ से होने वाली समस्याओं के बीच बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कभी ट्रांसफॉर्मर जलना, कभी तार टूटना और कभी फॉल्ट होना अब यहां आम बात बन चुकी है, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई बार तो रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, सिंचाई व्यवस्था, व्यापारी की दुकानदारी और सामान्य घरों […]

Noimg

सन्हौला में आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत, तीन महिलाएं घायल ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर बहियार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, महेशपुर गांव की चार महिलाएं धान की रोपनी के लिए खेत में गई हुई थीं। इस दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 20 वर्षीय क्रांति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह महेशपुर निवासी नंदलाल महतो की पुत्री थी और स्नातक की छात्रा थी। घटना में तीन अन्य महिलाएं – मनोरमा देवी, शांति कुमारी और सरस्वती कुमारी घायल हुई हैं। इसके अलावा पलवा गांव की […]