Tag Archives: Sanokhar pokhar

सनोखर में भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । सन्हौला प्रखंड के सनोखर बाजार में कार्तिक मेला के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। सनोखर बाजार स्थित शिव मंदिर से सैकड़ों महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ कलश में पवित्र जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कार्तिक मंडप पहुंचीं। वहां संध्याकालीन सत्र में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। भागवत कथा के यजमान हरिहर तांती हैं, जबकि वृंदावन से आई कथावाचिका देवी नीलमणि के मुखारविंद से श्रद्धालु सात दिनों तक अमृतमयी कथा का रसास्वादन करेंगे। कार्तिक पूजा के यजमान अंकित टेकरीवाल ने बताया कि 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के […]