February 24, 2026
ब्रेन ट्रेन स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : ब्रेन ट्रेन स्कूल, रंगरा चौक में वार्षिक समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी तथा अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश डोनाकिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, गीत, भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा छह एवं सात के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत महाभारत पर आधारित “द्रौपदी चीरहरण” नाट्य अभिनय रहा। इस प्रस्तुति […]