November 24, 2025
सांस्कृतिक रंगों से सजा ज्ञान वाटिका विद्यालय का मंच, अभिभावकों और बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और बच्चों का खूब मनोरंजन किया। पूरे परिसर में उत्साह, संगीत और सांस्कृतिक रंगों का ऐसा संगम दिखाई दिया कि हर कोई कार्यक्रम की सराहना करता नजर आया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जी एस न्यूज़ के संपादक बरूण बाबुल ने कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनके साथ विकास म्यूज़िक टीम ने उत्कृष्ट सहयोग दिया, जिससे पूरा वातावरण संगीत की धुनों से गूंज उठा और कार्यक्रम और भी शानदार बन गया। विद्यालय की वर्ग आठ, नौ और दस की छात्राएँ भारतीय पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर गुरुजनों और अभिभावकों के स्वागत में तैनात थीं। आगंतुकों का स्वागत फूल-अक्षत और चंदन […]