November 26, 2025
संविधान दिवस पर एसएम कॉलेज में व्याख्यान, पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को व्याख्यान सह पोस्टर प्रेजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी हेड डॉ. दीपक कुमार दिनकर तथा मुख्य अतिथि टीएमबीयू के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व हेड प्रो. विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित एवं सशक्त संविधान […]