December 30, 2025
सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर/सुल्तानगंज। नगर परिषद सुल्तानगंज के सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार को हड़ताल का सातवां दिन था, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार से कार्रवाई करने के लिए कहे जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार को सफाईकर्मी नगर परिषद सुल्तानगंज कार्यालय पहुंचे थे। विधायक के आश्वासन के बाद भी जब कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार कार्यालय नहीं पहुंचे तो विधायक प्रतिनिधि इंजीनियर सुजीत कुमार और जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास ने सफाईकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने […]