November 28, 2025
सप्ताह ध्यान सत्संग शिविर का समापन विशाल भंडारे के साथ ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर पंचायत के कालीप्रसाद बड़ी मड़प कालीमंदिर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दिवंगत अम्बिका प्रसाद मंडल के प्रांगण में आयोजित सप्ताह ध्यान सत्संग शिविर का भव्य समापन बुधवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। स्वामी रामबिलास बाबा के निर्देशन में आयोजित इस आध्यात्मिक शिविर में दर्जनों संतों और सैकड़ों सत्संगियों ने पूरे सप्ताह उत्साहपूर्वक भाग लिया। संतमत सत्संग समिति के अध्यक्ष संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ बाबा ने बताया कि इस ध्यान सह ज्ञान यज्ञ में अंतरजिला से भी कई संत-महात्मा पधारे थे। सभी संतों ने प्रतिदिन पाँच घंटे ध्यान और आठ घंटे सत्संग में बिताए, जिससे वातावरण सातों दिन दिव्य एवं भक्तिमय बना रहा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रातःकालीन सत्संग में वेद, उपनिषद्, गीता, पुराण, […]