March 18, 2026
एनएसएस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल शामिल, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित एनएसएस कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर तक आने वाले कच्चे सड़क मार्ग को पक्की सड़क में परिवर्तित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से छात्रों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य सहित प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनिल कुमार मंडल, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. तुषार कांत झा, बड़ा बाबू डोमन हरिजन, लेखपाल विनोदानंद मंडल, क्लर्क कुमार गौरव […]