January 20, 2026
सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस की शांति व सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम ने की। इस दौरान पुलिस अनुमंडल नवगछिया के सभी थानों के थाना प्रभारी (एसएचओ), समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही नवगछिया बाजार क्षेत्र में अंडरएज टोटो चालकों और बिना लाइसेंस टोटो चालकों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। एसडीओ रोहित कर्दम ने सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सरस्वती पूजा और गणतंत्र […]