January 18, 2026
सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया केरंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, शांति और समन्वय बनाए रखना था। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने की। मौके पर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, एसआई खुशबू कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार रजक, मुखिया दीपक शर्मा, जदयू नेता अखिलेश सिंह निषाद, चितरंजन शर्मा, बिशनदेव चौधरी, राकेश ठाकुर, मेही दास, रबिन कुमार सहित प्रखंड के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। Chanchal Jha