January 22, 2026
सरस्वती पूजा को लेकर सिटी एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी एसपी ने नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, ललमटिया एवं मधुसूदनपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सिटी एसपी ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया […]