October 29, 2025
सड़क हादसे में घायल मासूम की मौत, दिवाली पर मौसी के घर घूमने आई थी बच्ची ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले निवासी रघुवीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिवाली के अवसर पर खुशी अपने माता-पिता के साथ नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर इलाके में स्थित मौसी के घर घूमने आई थी। घर के आंगन में बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज हेतु मायागंज […]