January 24, 2026
सरकारी उपेक्षा का शिकार बटेश्वर स्थान की सड़क, वर्षों से बदहाल—श्रद्धालुओं को भारी परेशानी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत बटेश्वर स्थान स्थित उत्तरायण गंगा तट पर अवस्थित वशिष्ठेश्वर नाथ मंदिर धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के गुरु महर्षि वशिष्ठ द्वारा स्थापित इस मंदिर में वशिष्ठ मुनि, कौल ऋषि एवं अष्टावक्र ऋषि जैसे महान तपस्वियों ने तपस्या की थी। यह स्थल प्रभु श्रीराम के जन्म से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है। बावजूद इसके, वर्षों से सरकारी उपेक्षा के कारण यहां तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के अनुसार बटेश्वर स्थान तक जाने के लिए न तो सुगम और पक्की सड़क उपलब्ध है और न ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था है। मंदिर […]