Tag Archives: Sarpdansh se

Noimg

सर्पदंश से घायल हुई महिला, नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ इलाज ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव निवासी अशोक यादव की पत्नी सुलेखा देवी मंगलवार की देर रात सर्पदंश की शिकार हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। सुलेखा देवी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, वे घर में काम कर रही थीं, तभी अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश की सूचना मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। DESK2025

सर्पदंश से 21 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

सोते समय सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा उत्तर पंचायत के चकरामी वार्ड संख्या 11 में रविवार देर रात करीब 12 बजे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान चकरामी निवासी जयंत कुमार झा के 21 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार झा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक रात को अपने घर में सोया हुआ था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान युवक […]

रंगरा : सर्पदंश से 2 वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में 2 वर्षीय बालक की मौत सर्पदंश की वजह से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव के सुमन कुमार यादव के 2 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी वहां कहीं से विषधर सांप पहुंच गया और खेलते बालक को पैर में डंक मार दिया। सांप के काटते हीं बालक जोर-जोर से रोने लगा। घर में खाना पका रही बच्चे की मां जब तक दौड़ी, सांप आंगन से भाग चुका था। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सबसे पहले गांव के कुछ झाड़-फूंक करने वाले लोगों के पास ले जाया गया।परंतु कोई भी बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं ला सका। बच्चे की स्थिति […]

नवगछिया : सर्पदंश से एक युवक घायल ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी मन्नी ठाकुर के नांती मुस्कान कुमार को सोमवार की दोपहर में 14 नंबर रोड स्थित बासा से घर गया, जहां पर वो घर में कुछ समान खोज रहा था कि इसी दौरान जहरीला सांप ने काट लिया. जिसमें मुस्कान कुमार ने हल्ला किया कि हमें कुछ काट लिया. जिस पर अगल बगल के लोग और मामा सोहन ठाकुर, मामी सोनी देवी, दोड़ कर उसके पास गया. जिसके बाद उसको इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मुस्कान को सांप के एंटीडोट के 16 सूई दिया. उसके बाद भी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. DESK 04