July 20, 2025
सास-ससुर को बचाने पहुंचे दामाद को पड़ोसियों ने पीटा, अस्पताल में हो रहा ईलाज ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर :अमरपुर शहर के डुमरामा मोहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद के चलते तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। विवाद को शांत कराने पहुंचे दामाद को ही पड़ोसियों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जाता है कि बिहपुर निवासी जुल्फिकार अपने ससुराल डुमरामा मोहल्ला आया हुआ था। इसी दौरान उसके ससुर मोहम्मद कौसर और सास के साथ उनके पड़ोसियों का जमीन को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जब जुल्फिकार ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि मोहम्मद हैदौ और उसके अन्य सहयोगियों ने जुल्फिकार पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीट दिया। सूचना मिलने […]