January 27, 2026
सावित्री पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू एवं प्रशासक तथा प्रधानाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों एवं […]