July 29, 2025
सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक की पिटाई, दो पर मारपीट व लूट का केस दर्ज ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपने घरवालों को मौके पर बुला लिया और दूसरे चालक की लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। घटना में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल चालक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा निवासी मिट्ठू कुमार (पिता–पंकज साह) के रूप में हुई है। उन्होंने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, सोमवारी के अवसर पर वह […]