July 23, 2025
स्कूल से लौटते वक्त 8वीं के छात्र को मारी गई गोली, मायागंज अस्पताल में भर्ती – क्षेत्र में दहशत का माहौल ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर शहर के कुतुबगंज इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब आठवीं कक्षा के एक छात्र आदित्य कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल छात्र कुतुबुद्दीन मध्य विद्यालय का छात्र है और कैलाशपुर का निवासी बताया जा रहा है। यह वारदात उस वक्त हुई जब वह स्कूल से लौट रहा था। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने आदित्य को गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को स्थिर बताया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने के कारण छात्र गहरे सदमे में है और उसे मानसिक आघात भी पहुँचा है। घायल छात्र आदित्य कुमार ने बताया कि वह हमलावर को […]