August 27, 2025
शौच करने गए पशुपालक की डूबने से मौत, मृतक के घर मचा कोहराम ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार ढाला से पश्चिम गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शौच करने गए एक पशुपालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. युगल यादव के पुत्र फंटूश यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फंटूश यादव घटनास्थल के समीप ही रेलवे किनारे बासा बनाकर मवेशी पालन करते थे। मंगलवार को वह गंगा घाट पर शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत दौड़कर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते […]