July 27, 2025
चलती ट्रेन से पर्स लेकर कूदा पॉकेटमार, पीछा करने में महिला का पति गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों में पॉकेटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर और पॉकेटमार खिड़की से मोबाइल और पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भागने में माहिर हो गए हैं। ताजा मामला शनिवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक और आउटर सिग्नल के बीच का है, जहां एक महिला यात्री का पर्स और मोबाइल छीनकर पॉकेटमार चलती ट्रेन से कूद गया। इस घटना में महिला का पति जावेद अख्तर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जो पॉकेटमार का पीछा करते हुए चलती ट्रेन से कूद पड़ा। घायल जावेद को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर […]