Tag Archives: semester 4 Pariksha me semester 3 se prashn puche jaane per baval

Noimg

सेमेस्टर-4 परीक्षा में सेमेस्टर-3 के प्रश्न पूछे जाने से बवाल, छात्राओं ने किया परीक्षा बहिष्कार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में सेमेस्टर-4 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदी विषय की परीक्षा में सेमेस्टर-3 से संबंधित प्रश्न पूछे जाने का आरोप सामने आया। इस त्रुटि से आक्रोशित छात्राओं ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए सीधे विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विभाग पहुंच गईं। छात्राओं का आरोप है कि हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में कई ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो सेमेस्टर-4 के निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर थे और पूर्ववर्ती सेमेस्टर-3 के सिलेबस से संबंधित थे। परीक्षा प्रारंभ होते ही जैसे ही छात्राओं को इस गलती की जानकारी हुई, परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा […]