February 3, 2026
कारगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक देश सेवा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट अरुण कुमार का सुल्तानगंज स्टेशन पर भव्य स्वागत || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कारगिल युद्ध, अनंतनाग तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में अपनी सेवा दे चुके लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सैनिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सेवानिवृत्त अधिकारी का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को विशेष बनाने के लिए दर्जनों घोड़ों के साथ लोग स्टेशन पहुंचे, जिससे यह दृश्य अत्यंत आकर्षक और यादगार बन गया। बड़ी संख्या में लोग अपने इस वीर सपूत की एक झलक पाने को उत्साहित नजर […]