October 23, 2025
सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में भीषण आग, स्टोर रूम में लाखों का नुकसान ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया के मुमताज मोहल्ला स्थित सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र पांडे पिता प्रद्युन पांडे के घर में बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे भीषण आग लग गई। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन परिजन और आसपास के लोग इसे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद्र पांडे सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं और वे रिटायरमेंट के बाद अपने मुमताज मोहल्ला स्थित घर में ही रह रहे हैं। उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र दीपक कुमार पांडे और छोटे पुत्र मनीष पांडे उस समय घर पर नहीं थे। दीपक कुमार पांडे नवगछिया के एनएच 31 पर हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और मनीष पांडे आजाद ट्रांसपोर्ट में मैनेजर का कार्य करते […]