July 23, 2025
शाह मार्केट में अवैध दुकान निर्माण के खिलाफ हजारों दुकानदारों का प्रदर्शन, बाजार बंद कर जताया विरोध ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर शहर के प्रसिद्ध शाह मार्केट में अवैध दुकान निर्माण के विरोध में सोमवार को हजारों दुकानदारों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए दुकानदारों ने पूरे बाजार को बंद कर दिया और निर्माण कार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर मतवली सैयद शाह इनायत हुसैन द्वारा मनमाने ढंग से अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि शाह मार्केट पहले से ही पूरी तरह से भरा हुआ है, जहां करीब 1100 से अधिक दुकानें पहले से संचालित हैं। ऐसे में नई दुकानों के निर्माण से भीड़भाड़ में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और बाजार की मूलभूत सुविधाएं जैसे—पार्किंग, शुद्ध पेयजल और नाली निकासी […]