August 5, 2025
शाहकुंड हादसे में मारे गए पांच कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच कांवड़ियों के परिजनों को मंगलवार को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। यह चेक जिला प्रशासन की ओर से समीक्षा भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने स्वयं मृतक कांवड़ियों के परिजनों को यह सहायता राशि सौंपी। चेक वितरण के दौरान सभागार का माहौल बेहद भावुक हो गया। जब एक महिला चेक लेने मंच पर पहुंची, तो वह रोते-रोते बेहोश हो गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस भावुक क्षण में जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं महिला के चेहरे पर पानी […]