March 16, 2026
सबौर कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान मेले का भव्य आगाज़, शाहनवाज हुसैन ने किया उद्घाटन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद सैयद शाहनवाज हुसैन ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों, वैज्ञानिकों तथा छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। मेले में लगे ऑर्गेनिक उत्पादों के स्टॉल, विशेषकर सिंदूर के स्टॉल को लेकर उन्होंने खास रुचि […]