January 24, 2026
शराब के नशे में हंगामा करते अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । शुक्रवार को वादी विपीन कुमार द्वारा डायल- 112 टीम को सूचना दी गई कि परबत्ता थानांतर्गत ग्राम साहु परबत्ता स्थित इनके घर के सामने ग्रामीण सूरज कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में डायल- 112 टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर परबत्ता थाना क्षेत्र के शाहू परबत्ता निवासी सूरज कुमार पिता धन्नी मंडल को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर परबत्ता थाना को सुपुर्द किया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 06/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha