February 22, 2026
शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में पुष्टि || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया: ढोलबज्जा थाना पुलिस ने शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला हैसली निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद ढोलबज्जा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Chanchal Jha