February 9, 2026
शराब के नशे में युवक ने टोटो चालक से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया क्षेत्र में शराबबंदी के बावजूद नशे में उत्पात का एक और मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने टोटो चालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने नवगछिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मक्खातकिया गांव निवासी ललन सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था और इसी दौरान टोटो चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम […]