September 23, 2025
आस्था: शारदीय नवरात्रि आरंभ, मंदिरों में लगने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025सैदपुर वाली मैया का महिमा अपरंपार नवगछिया। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा देवी के 10 दिवसीय महापर्व शारदीय नवरात्र का आरंभ सोमवार से प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा से हुआ। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के गंगा तट से सटे सैदपुर गांव स्थित 108 फीट ऊंचे वैष्णवी दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। मंदिर की भव्यता और अलौकिक सौंदर्य दूर-दूर तक चर्चा का विषय है। नवनिर्मित भवन की दक्षिण भारतीय शैली में बनी स्तंभ और गुंबद की नक्काशी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देती है। मंदिर की आंतरिक सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है और इसके गर्भगृह की साज-सज्जा अन्य राज्यों के कुशल कारीगरों द्वारा की गई है। करोड़ों की लागत से बना यह मंदिर अपने […]