July 3, 2025
शिक्षा सुधार को प्राथमिकता बनाएगी जनसुराज पार्टी: भागलपुर में बोले आरसीपी सिंह ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनसुराज पार्टी के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहली प्राथमिकता राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की होगी। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में गांव के स्कूलों से पढ़कर छात्र आईएएस और इंजीनियर बनते थे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में पढ़ाई कर इंजीनियर की उपाधि प्राप्त की, लेकिन आज स्थिति यह है कि छात्रों को मैट्रिक पास करने के लिए भी ट्यूशन का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया। आरसीपी सिंह ने चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न “स्कूल का बस्ता” है, […]