September 4, 2025
शिक्षक दिवस पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्र-छात्राएं संभालेंगे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था
UncategorizedDESK2025नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाईगांव में आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर विद्यालय में तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस दिन विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था दो घंटे के लिए विद्यार्थियों को सौंपी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षक की भूमिका में अनुभव प्राप्त कराना है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास हो सके। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। छात्र-छात्राएँ गीत, नृत्य, नाटक व अन्य रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे […]