January 26, 2026
शिक्षक एकादश ने पब्लिक एकादश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला नवगछिया क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित उच्च विद्यालय मैदान में सोमवार को शिक्षक एकादश एवं पब्लिक एकादश के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में शिक्षक एकादश ने पब्लिक एकादश को मात्र एक रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच का टॉस शिक्षक एकादश के कप्तान कुमार गौरव एवं पब्लिक एकादश के कप्तान रंजीत रोशन के बीच हुआ। टॉस जीतकर शिक्षक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में शिक्षक एकादश की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए और पब्लिक एकादश के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी […]