December 19, 2025
सिल्क सिटी भागलपुर में शीतलहर का प्रकोप, ठंड और कोहरे से बढ़ी परेशानी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। बिहार के लगभग सभी जिलों में शीतलहर को लेकर अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर सिल्क सिटी भागलपुर में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। देर रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज ठंडी पछुआ हवा के साथ घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखी जा रही है, वहीं लोग जरूरी कार्य होने पर […]