February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर जगतपति नाथ महादेव की निकली भव्य शिव बारात, शिवमय हुआ पूरा शहर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नवगछिया बाजार पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। शहर में धार्मिक उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब नवगछिया स्थित गोपाल गोशाला परिसर के जगतपतिनाथ महादेव मंदिर से पारंपरिक शिव बारात धूमधाम और भव्यता के साथ निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा इलाका शिवमय हो उठा। शिव बारात की शुरुआत जगतपतिनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान शिव की आकर्षक झांकी विशेष रूप से सजाई गई थी, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और शिवगणों का सजीव एवं मनमोहक चित्रण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र […]