January 21, 2026
शिवनारायणपुर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में हंगामा, सांसद समर्थकों में नोकझोंक || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) के ठहराव को लेकर आयोजित कार्यक्रम उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और गोड्डा सांसद के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते नोकझोंक और हंगामे में बदल गई। रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद अजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मंच से गोड्डा सांसद का नाम लिए जाने पर स्थानीय सांसद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जुड़ा है, ऐसे में किसी “बाहरी सांसद” का नाम लेना उचित नहीं है। इसी बात को लेकर […]