March 20, 2026
हिन्दी नववर्ष पर शिवशक्ति योगपीठ से भव्य नववर्ष यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया में हिन्दी नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 के दिन गुरुवार को श्री शिवशक्ति योगपीठ से स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ भव्य नववर्ष यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर पुष्पवर्षा के साथ नवगछिया एनएच-31 मार्ग होते हुए जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक से स्टेट हाइवे के रास्ते यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप स्थित आनंद वेयरहाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यहां विश्राम के उपरांत आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री शिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में हिन्दी नववर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसके प्राकृतिक […]