Tag Archives: Shravani Mela ko

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर नवगछिया पुलिस ने जारी की यातायात मार्गों की नई व्यवस्था, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही अलग-अलग वर्ग के वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। नवगछिया जीरोमाइल से विक्रमशिला सेतु तथा सेतु के रास्ते नवगछिया आने-जाने वाले वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जयमंगल टोला मोड़ के पश्चिम दिशा में जाने वाले रास्ते के दाएं-बाएं हिस्से तथा जहान्वी […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में डीएम ने की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में एसएसपी हृदयकांत, ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, एसडीओ विकास कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था महेश्वर सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में डीएम ने मेला की साफ-सफाई, दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट लगाने, कच्ची कांवरिया पथ पर आठ फीट चौड़े रास्ते को सुनिश्चित करने, बिजली के तारों को सुरक्षित करने […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर डीएम और एसएसपी ने की बैठक ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने समीक्षा भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को 30 जून तक सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लेने का निर्देश दिया। डीएम ने विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ में सभी विद्युत तारों की मरम्मत और दुरुस्तीकरण का निर्देश दिया। पीएचईडी को सभी चापाकलों को ठीक करने और जलापूर्ति की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। नगर निगम को मेला क्षेत्र की सफाई, सजावट, सड़कों पर पेंटिंग और समग्र सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनसंपर्क विभाग को मेला क्षेत्र में “बाबा की नगरी में आपका स्वागत है” […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एडीआरएम ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ||GS NEWS

sultanganjनवगछियाबिहारDESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु पूर्व रेलवे मालदा मंडल के एडीआरएम शिव प्रसाद ने शुक्रवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, कांवरिया सेवा शिविर की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, स्वच्छ शौचालय, नाले और सड़क मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी द्वारा स्टेशन रोड की मरम्मती की मांग की गई, जिस पर एडीआरएम ने जवाब दिया कि फिलहाल पक्के रोड की मरम्मत नहीं हो सकेगी और केवल कच्चे नाले का निर्माण किया जाएगा। इस पर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। बाद में पवन केसरी ने डीआरएम मालदा से दूरभाष पर वार्ता […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन सक्रिय, नमामि गंगे और अजगैविनाथ घाट से हटाए गए अवैध दुकानें ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुल्तानगंज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में नमामि गंगे घाट और अजगैविनाथ गंगा घाट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला पुलिस बल, पुलिस जवानों और जेसीबी की सहायता से सभी अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया। सीओ रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि घाट क्षेत्र में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से दुकानें लगाई थीं। इसलिए जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़कर हटाया गया है। अगर भविष्य में बिना अनुमति के दुकानें लगाई गईं तो उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एसएसपी हृदयकांत ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर, सुल्तानगंज। श्रावणी मेला को लेकर नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर सीटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, सीटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर वन डीएसपी अयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी सहित बाथ, शाहकुंड, अकबरनगर एवं सुल्तानगंज के थानाध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में एसएसपी हृदयकांत ने कांवरियों की सुरक्षा, अस्थायी थाना स्थापना, मंदिर परिसरों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू हो […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर नगर सभापति की अध्यक्षता में दूसरी बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बैठक में कांवरियों की सुविधा पर होने वाले खर्च का लिया गया ब्योरा भागलपुर : नगर परिषद सुलतानगंज के सभागार में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक नगर सभापति राजकुमार गुड्डु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपसभापति नीलम देवी, सभी वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें कांवरिया मार्ग और गंगा घाट की साफ-सफाई, शौचालय, लाइट, नाव की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विचार किया गया। साथ ही इस वर्ष होने वाले खर्च का आकलन करते हुए अगले वर्ष की योजना का भी खाका तैयार किया गया। बैठक के दौरान नमामि […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर एसएसपी हृदयकांत ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक  ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर नगर परिषद सभागार में एसएसपी हृदयकांत की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, डीएसपी चंद्रभूषण कुमार, सिटी डीएसपी राकेश कुमार, हेड क्वार्टर वन डीएसपी अयूब खान, साइबर डीएसपी कलिस श्रीवास्तव, लाइन डीएसपी समेत बाथ, शाहकुंड, अकबरनगर और सुल्तानगंज थाना के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में एसएसपी ने कांवरियों की सुरक्षा, अस्थायी थाना की स्थापना, मंदिर परिसर की निगरानी, भीड़ नियंत्रण समेत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिए और मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। एसएसपी हृदयकांत ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने किया सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आगामी श्रावणी मेला को लेकर मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि पवन केसान और अकबरनगर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने एक टीम के माध्यम से रेलयात्रियों की सुविधा से संबंधित मांगपत्र डीआरएम को सौंपा। इस मांग पत्र में सुल्तानगंज स्टेशन रोड की मरम्मत, स्टेशन परिसर में बाबा भोलेनाथ के भजन की ध्वनि व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधा, सुल्तानगंज से देवघर तक चलने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने, वर्ष भर ट्रेन सेवा […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर सदर एसडीओ धन्नजय कुमार के द्वारा माइकिंग कर सभी दुकानदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश, नाला पर दुकान लगाने पर दंडित होगे और होगी कानुनी कार्यवाही ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर सुलतानगंज में श्रावणी मेला की सूरूवात को लेकर सदर एसडीओ धन्नजय कुमार के द्वारा थाना रोड से लेकर अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट तक अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पैदल मार्च स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा निकाला गया| इस दौरान सदर एसडीओ धन्नजय कुमार ने माइकिंग करते हुए पुरे शहर में सभी दुकानदारों को नाला के अंदर दुकान रखने का निर्देश दिया जो भी अगर दुकानदार श्रावणी मेला में. नाला के बाहर दुकानदार लगाते हैं तो जुर्माना करते हुए कड़ी कानुनी कार्यवाही की जाएगी ईसको लेकर सभी दुकानदारों में हडकंप मच गया सभी दुकानदारों ने आनन फानन में नाले के अंदर दूकान लगाने लगे| कई दुकानदारों को फाईन करते हुए दंडीत भी किया गया | इस दौरान सदर एसडीओ […]