June 20, 2025
श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर कमिश्नर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कांवरियों की सुविधा को लेकर लिए गए अहम निर्णय ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर हिमांशु राय ने की। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत, बांका के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित दोनों जिलों के तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवर पथ पर सफेद पेंट किया जाएगा, ताकि कांवरियों के पांव […]