October 13, 2025
श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज का रथ अजगैविनाथ धाम पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज का रथ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आत्मा दास ठाकुरबाड़ी के महंत अनुज मुनि, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, वैश्य समाज के बिहार उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। रथ के स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों, घोड़े और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन प्रयागराज के भ्रमणशील महंत अद्वैतानंद जी और महंत रामनौमी दास जी भी उपस्थित रहे। दोनों महंतों का नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और स्थानीय व्यापारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। भ्रमणशील महंत अद्वैतानंद […]