January 22, 2026
भूकंप से बचाव को लेकर सुरक्षा पखवाड़ा, एसएम कॉलेज में एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार की ओर से 15 जनवरी से 28 जनवरी तक सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर के सुंदरवती महिला कॉलेज में एसडीआरएफ द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में 200 से अधिक छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों को भूकंप से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीरू ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बरतना सबसे आवश्यक है। उन्होंने “ड्रॉप, कवर और होल्ड” तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मजबूत टेबल या बेड के नीचे जाकर सिर […]