September 10, 2025
एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के एसएम कॉलेज में छात्राओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि कॉलेज में बाथरूम की व्यवस्था बेहद खराब है, पीने के शुद्ध पानी की समस्या लगातार बनी हुई है, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की व्यवस्था नहीं है और खेल सामग्री की भी भारी कमी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि […]