Tag Archives: social media per

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया ।15 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति का अवैध हथियार के साथ वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुआ। मामला सामने आते ही नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल वीडियो का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी नीतिश कुमार, पिता बबलू यादव के रूप में की गई। सत्यापन के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 249/25, धारा 25(9) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीतिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है […]

सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करने पर पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नवगछिया के रहने वाले मो गालिब आलम नामक व्यक्ति के द्वारा इंस्टाग्राम पर अमर्यादित एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट किया गया है। उक्त सूचना के सत्यापन के बाद रंगरा थाना एवं डीआईयू टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार उक्त उक्त व्यक्ति के द्वारा पोस्ट किए गए अमर्यादित टिप्पणी को डिलीट कराया गया। वही घटना में संलिप्त अभियूक्त साकिन थाना रंगरा निवासी मो गालिब आलम पिता रशीद आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है। DESK2025