Tag Archives: Soshal midia

सोशल मीडिया पर ‘ताल ठोंक’ जंग: भागलपुर में सांसद और विधायक आमने–सामने, सियासत में बढ़ी तपिश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच भागलपुर की राजनीति अचानक गर्मा गई है। गंगा के आर–पार की सियासत में सोशल मीडिया पर शुरू हुई हल्की नोक–झोंक अब खुली राजनीतिक टकराहट का रूप लेने लगी है। फेसबुक पर सांसद अजय मंडल और बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेन्द्र के बीच छिड़ी जुबानी जंग ने समर्थकों से लेकर आम मतदाताओं तक में हलचल पैदा कर दी है। बीते मंगलवार को सांसद अजय मंडल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बिहार सरकार की उपलब्धियां साझा करते हुए लिखा कि “नीतीश सरकार नौकरी एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेज गति और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सहकारिता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1089 पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी।” […]

Noimg

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपालपुर थाना के थानाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक हथियार लहरा रहा था। वीडियो का सत्यापन करने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी रितेश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद रितेश के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित को जेल भेज दिया गया है। DESK2025