November 7, 2025
सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव विद्या नाइक ने भागलपुर में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय यादव के पक्ष में की समर्थन की अपील ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सोशलिस्ट पार्टी इंडिया की राष्ट्रीय सचिव सह अधिवक्ता विद्या नाइक ने आज भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 156 से पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार यादव (क्रमांक 8, चुनाव चिह्न – दूरबीन) के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। विद्या नाइक ने कहा कि सोशलिस्ट पार्टी इंडिया समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी उम्मीदवार संजय यादव गरीब, मजदूर, किसान, दलित और पिछड़े समुदाय की सशक्त आवाज़ बनकर सामने आए हैं। विद्या नाइक ने कहा, “भागलपुर की जनता बदलाव चाहती है। […]