January 6, 2026
साउथ एशियन चैंपियनशिप की विजेता प्रज्ञा भारती को जिला परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की सदस्य रहकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने प्रज्ञा भारती से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि नवगछिया के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का बॉल बैडमिंटन जैसे खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए […]