July 8, 2025
श्रावणी मेले की तैयारी अंतिम चरण में, कांवरियों की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ी ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर (सुल्तानगंज)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। गंगा घाट पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। पर्यटन विभाग द्वारा 200 बिस्तरों का रैन सेंटर, उद्घाटन मंच और दर्शक दीर्घा तैयार किया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बैरिकेडिंग और जियो बैग लगाए जा रहे हैं। पीएचईडी विभाग ने शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की है। नगर परिषद द्वारा सफाई, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, मार्किंग सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। […]