February 15, 2026
स्टेशन रोड पर गिरी बुजुर्ग महिला, डायल 112 की तत्परता से बची जान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। स्टेशन रोड पर शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला अचानक अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन समय पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के राहुल राज एवं उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल महिला की पहचान छोटी सिमरा निवासी पृथ्वी शाह की 65 वर्षीय पत्नी रामू देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह राजेंद्र कॉलोनी जा रही थीं, तभी अचानक चक्कर आने से सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके सिर […]