December 22, 2025
कड़ाके की ठंड में अलाव नदारद, रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड पर यात्री बेहाल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूल और कॉलेजों के समय में बदलाव तो किया गया है, लेकिन आम लोगों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक अन्य इंतजामों की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इसके कारण खासकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के समीप स्थित रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड पर अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि यह बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र माना जाता है। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों, राहगीरों तथा विशेष रूप से गरीब, मजदूर और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना […]